पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Mar-2024 08:35 PM
By First Bihar
MUMBAI: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को समापन हो गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में इस मौके पर इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के अलावे समाजवादी पार्टी, NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP),शिवसेना (UBT) सहित इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता भी उपस्थित थे। मुंबई में आयोजित इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। मुंबई में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थानों को हाईजैक किया जा रहा है। चुनी हुई सरकारों को खरीदा जा रहा है। ईडी, सीबीआई के जरिये डराकर पार्टी को तोड़ा जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। इसे बचाने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को दिल से धन्यवाद देते है। इस दौर में जहां पूरी ताकते लगाई गयी है डराया जा रहा है लालच दिया जा रहा है। देश को बांटने वाले के खिलाफ हम एकजुट हुए है।
तेजस्वी ने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ा दुश्मन गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई है आज मुद्दे की बात नहीं हो रही है। भाजपा के कुछ लोग एनर्जी ड्रिक पीकर हमलोगों को गालियां देते हैं। हमलोग लोगों की लड़ाई लड़ने वाले है डरने वाली नहीं है। मोदी जी का दवाई करने के लिए लालू जी अभी भी तैयार है। मोदी जी से लड़ते लड़ते लालू जी का बाल पक गया है लेकिन वे डरे नहीं झूके नहीं। हम लोगों से यह कहना चाहते हैं कि भाजपा वालों से बचके रहिएगा। मोदी जी झूठ बोलने के फैक्ट्री है।
हम लोग सच्चे लोग है और सच्चे लोगों को कितना भी डराओगे डरते नहीं। इनके गिदरभभकी से हम डरने वाले नहीं है। सत्ता में आए चाहे ना आये हमे यात्रा को करना पड़ेगा हमेशा जनता के बीच रहना होगा। बीजेपी ने जनता के बीच भेदभाव और नफरत फैला दिया है। महाराष्ट्र सरकार में जितने लोग सत्ता में बैठे है वो सभी लीडर नहीं डिलर है। ये लोग केवल डिलिंग करते हैं। हमको कितना भी मिटाने की कोशिश करोंगे फिर से कारवां बनाने की हौसला रखते हैं।
आगे तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हमारे चाचा को ही हाईजैक कर लिया। मोदी जी बार बार कहते हैं कि मोदी की गारंटी सबसे मजबूत वाली गारंटी है हम तो कहते हैं की पहले हमारे चाचा जी की गारंटी देकर दिखाइए। बिहार इस बार चौकाने वाला रिजल्ट हम देने का काम करेंगे। आपलोग एकजुट होकर लड़ाई लड़िए। डिप्टी सीएम रहते 17 महीने में हमने 5 लाख लोगों को बिहार में नौकरी दिये। मोदी जी इतने दिन पीएम रहे कितने लोगों को नौकरी दिये यह सब जानते हैं।