petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
08-Nov-2023 08:11 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब चीजों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। यहां कभी मोबाइल टावर की चोरी कर ली जाती है तो कभी रेल की पटरिया और इंजन तक कर उड़ा ले जाते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस शराबबंदी वाले राज्य में चूहा शराब की बोतलों को गटक जाते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आया है जहां थाने के अंदर से ही 100 राउंड कारतूस की चोरी हो गई और थाने के जवानों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद अब इस घटना को लेकर सभी तरफ चर्चा की जा रही है।
दरअसल, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाने की पुलिस बैरक से बीएमपी जवान की कारतूस से भरी मैगजीन और मोबाइल चोरी हो गया और जवान को पता तक नहीं चला। अब इस मामले में 2 एसआई और एक होमगार्ड को सस्पेंड किया गया है। इस घटना के बाद आस - पास के लोगों में चर्चा की बाजार तेज है कि आखिर थाने के अंदर चोरी हुई यो कैसे हुई?
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाने से बीएमपी जवान की गोलियों से भरी मैगजीन चोरी हो गई। जिसमें 100 राउंड कारतूस थे। और जवान को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जब काफी देर बात बीएमपी जवान ने देखा कि उनके गोलियों से भरी मैगजीन चोरी हो गई और साथ ही साथ मोबाइल फ़ोन की भी चोरी कर ली गयी है तो उन्हें होश उड़ गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 10 घंटे के भीतर आरोपी लड़के को पकड़ लिया है।
पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भिमकित्ता गांव से कुंदन चौधरी को 5 गोली, मोबाइल और अन्य सामान के साथ दबोचा। वो उप सरपंच का पति है। एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 2 एसआई, एक होमगार्ड जवान को निलंबित किया गया है। जबकि 5 बीएमपी जवानों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा जाएगा।एसएसपी ने थाने में विधि व्यवस्था डीएसपी और थानेदार से घटना के बारे में जानकारी ली। डीएसपी की रिपोर्ट पर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।
डीएसपी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पायल चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपित लड़का नाबालिग था। इस कारण उसे हाजत में न रखकर सिरिस्ता में रखा गया था। इसका फायदा उठाकर वह भाग निकला था। वह पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण भागने में सफल रहा। थाने के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी आरोपी लड़के की गतिविधि कैद हुई थी।
उधर, भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुंदन चौधरी का आपराधिक इतिहास है। बालू वाहनों से रंगदारी वसूलने का काम करता था। इसके अलावा उस पर विभिन्न स्थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, रंगदारी, बमबाजी शामिल हैं। गोली चोरी मामले में एक बालक को निरूद्ध जबकि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की गई है। टीम में शामिल डीएसपी समेत अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा।