श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
03-Sep-2022 07:08 AM
DESK : मिशन 2024 की तैयारी में जुटे नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। मणिपुर में जेडीयू को यह बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में फिलहाल बीजेपी की सरकार है और वहां जेडीयू के छह में से पांच विधायक अब बीजेपी के सदस्य हो गए हैं। बीजेपी का दामन थामने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं। एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जेडीयू में शामिल हो गये थे और जीत दर्ज किया था।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मणिपुर में जेडीयू के विधायक बीजेपी में शामिल हुए हो। इससे पहले भी मणिपुर में यह हो चुका है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बिहार में बीजेपी को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने होम्योपैथी वाली शैली में बीजेपी का इलाज करने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी नहीं मणिपुर में जेडीयू का ऑपरेशन कर दिया है।
मणिपुर में विधायकों की टूट से जेडीयू तिलमिलाया हुआ है। आज जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है। ऐसे में यह मामला और ज्यादा गरमाया हुआ नजर आएगा। बीजेपी ने बड़ी सटीक टाइमिंग के साथ जेडीयू के विधायकों को अपने पाले में किया है। बिहार में नीतीश कुमार जो काम दूसरे छोटे दलों के साथ करते रहे उनकी पार्टी के विधायकों को अपने दल में शामिल कराते रहे, वही काम नीतीश कुमार की पार्टी के साथ बीजेपी ने मणिपुर में लगातार दूसरी बार किया है। बीजेपी के इस ऑपरेशन से जेडीयू के राष्ट्रीय पार्टी बनने के मिशन को भी बड़ा झटका लगा है, साथ ही साथ अघोषित तौर पर पीएम की उम्मीदवारी में जुटे नीतीश कुमार के लिए यह हालिया वक्त में सबसे बड़ा सेट बैक है।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...