Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
12-Feb-2023 04:17 PM
By First Bihar
RANCHI: रांची के हरमू कार्निवाल मैदान में हुए आरजेडी के मिलन समारोह में सोरेन परिवार के खिलाफ आवाज उठी। आरजेडी में शामिल हुए दुमका से आये मुकुंद नायक ने हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन पर दुमका के आदिवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संताल परगना से आये मुकुंद जब बोल रहे थे तो बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे।
मुकुंद नायक ने कहा कि मैंं संताल परगना के दुमका से आता हूं जहां से झारखंड की राजनीति शुरू होती है। दुमका का जामा विधानसभा क्षेत्र मेरी जन्मभूमि है जहां से शिबू सोरेन पहली बार चुनाव लड़े थे। आज जेएमएम सत्ता में हैं तो आरजेडी के सपोर्ट वोट से है, लेकिन संताल परगना में जिस आदिवासी के वोट से सरकार बनी है वो आदिवासी नारकीय जीवन जी रहे है। शिक्षा और स्वास्थ्य बदहाल हैं लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
मुकुंद यादव ने तेजस्वी यादव से अपील करते हुए कहा कि वहां से आरजेडी क्यों नहीं चुनाव लड़ती है, आदिवासियों के बीच हमारी जड़ मजबूत है। वहां पर आदिवासी फूटबॉल की तरह लात मारे जाते है, कभी जेएमएम की ओर तो कभी बीजेपी की ओर। दोनों पार्टी सिर्फ वादा करती है निभाती नहीं है। आरजेडी वहां एक विकल्प बन सकती है, मैं वादा करता हूं अभी वहां पार्टी का दफ्तर है झोपड़ी में चल रहा है जिसे मैं महल बना दूंगा। संताल परगना से आरजेडी मुख्यमंत्री देगा।