ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मिग-21 क्रैश: घर पर फाइटर जेट गिरने से चार लोगों की मौत, पायलट...

मिग-21 क्रैश: घर पर फाइटर जेट गिरने से चार लोगों की मौत, पायलट सेफ

08-May-2023 01:44 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू मिग-21 विमान सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है और तीन लोग घायल हो गए. फिलाहाल विमान का पायलट सुरक्षित है. वायुसेना के मुताबिक यह विमान नियम‍ित प्रशिक्षण उड़ान पर था और  क्रैश हो गया. विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गांव के एक घर पर गिरा. जिससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. 


घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोलनगर में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. वही जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि लड़ाकू विमान रत्ती राम के घर पर ग‍िरा जिसमें उनकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये. उन्होंने कहा कि शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक रत्ती राम का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और पास के घर को भी नुकसान पहुंचा है.


वही इस घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन प्रशासन के लोगों को शव नहीं उठाने दे रहे हैं. साथ ही प्रशासन का विरोध जताते हुए लिखित मुआवजे की मांग की है. साथ ही कहा कि जब तक लिखित में भरोसा नहीं मिलता, शव को नहीं उठाने देंगे.