ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / MHA के सुरक्षा सलाहकार ने दिया इस्तीफा, चंदन तस्कर को उतारा था मौत...

MHA के सुरक्षा सलाहकार ने दिया इस्तीफा, चंदन तस्कर को उतारा था मौत के घाट

15-Oct-2022 03:40 PM

New delhi : गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार दिग्गज पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  इन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी इन्होंने निजी कारणों का ही हवाला देते हुए अपने  दिल्ली आवास भी खाली कर दिया है और चेन्नई चले गए। 



बता दें कि, के. विजय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी हैं। विजय कुमार वह अफसर हैं जिन्होंने चंदन तस्कर वीरप्पन को मारा था। विजय कुमार वामपंथी कट्टरवादियों और जम्मू कश्मीर के मसलों पर सरकार को सलाह दे रहे थे। इन्हें 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी। वह इसी साल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले ये जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे। 2019 में फिर गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार बने।



इधर, इनसे जब इनके इस्तीफे के पीछे की वजह और दिल्ली आवास खाली करने को लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि अब वो चेन्नई में रहते हैं।  कुछ निजी कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है, जिसे वो सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए आभार जताया।