खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Nov-2022 03:49 PM
DESK : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ से चुनाव तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद अब राजनीतिक दलों द्वारा इस सीट को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सीट सामजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के मौत के बाद खाली हुई है। इस सीट को लेकर इस बार सापा ने मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब इसी कड़ी में एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर जदयू ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। जदयू ने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को अपना समर्थन देने का एलान किया है। जदयू ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को मजबूती प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ताकि, जदयू की जो मुहीम है उसमें सफलता मिल सके।
बता दें कि, यह सीट समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का परंपरागत सीट रहा है। वह सीट पर हमेशा से जीत हासिल करते हुए आ रहे थे। लेकिन, पिछले दिनों हुई उनकी मौत के बाद यह खाली हो गई थी। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस सीट को लेकर उपचुनाव करवाने का एलान किया और चुनाव तारीख की घोषणा की, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने इस परंपरागत सीट को लेकर समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद अब जदयू ने इनको अपना समर्थन देने का निर्णय लिया। जबकि इससे पहले कांग्रेस और ओबेसी की पार्टी ने भी यह एलान किया है कि वो भी इस सीट पर मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए डिंपल को अपना समर्थन देंगे।
इधर, भाजपा ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंधमारी के लिए एक समय में मुलायम सिंह यादव के शिष्य रहे रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। बताया जाता है कि यह शिवपाल सिंह यादव के भी काफी करीबी रहे हैं। इसके साथ ही उनका मानना है कि नेताजी का उनपर आशीर्वाद है. तभी इतने बड़े दल ने टिकट मिला है। गौरतलब हो कि , मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए आगामी 5 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए कल तक नामांकन होना है। जबकि इसके बाद स्कूटनी शुरू किया जाएगा। उसके बाद 8 दिसंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...