Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया ‘फरार को पकड़वाओ और इनाम पाओ’, बिहार पुलिस का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, तीन अभियुक्तों पर रिवॉर्ड घोषित
04-Jun-2021 09:10 AM
PATNA: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने तकनीकी संस्थानों में महिला आरक्षण को क्रांतिकारी बताया वही सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के लिए अब बेटियों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के नामांकन में महिला व छात्राओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी करार दिया है। सुमित सिंह ने कहा यह राज्य में महिला सशक्तिकरण में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया। सुमित कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री खुद अभियंत्रण के क्षेत्र से आते हैं। उन्होंने यह युगांतरकारी फैसला लिया हैं। मुझे गर्व है कि विभाग के मंत्री के रूप में इस फैसले का सहभागी बनने का अवसर मिला।
सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे हैं। पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, स्कूल के शिक्षक नियुक्ति और राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया और अब इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज के नामांकन में भी उन्हें आरक्षण देने का प्रावधान किया है। उन्होंने ने कहा कि बिहार में अभियंत्रण विश्वविद्यालय और मेडिकल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह सराहनीय कदम है। यह शैक्षणिक विशेषज्ञता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव का वाहक बनेगा।
सुमित सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो रही है। वहीं कई जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। ऐसे में राज्य की बेटियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस क्षेत्र में लिंगानुपात भी सुधरेगा। इंजीनियरिंग में अभी भी छात्राओं की अपेक्षा छात्र ज्यादा होते हैं। ऐसे में छात्राओं को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। बिहार देश का पहला राज्य होगा, जहां इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी। इस तरह बिहार महिला सशक्तिकरण के मामले में देश के समक्ष एक और मिसाल पेश करेगा।