ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Bihar Politics: पप्पू यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल, 9 जुलाई को बिहार बंद का एलान

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने 9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और दलित-पिछड़ों के वोट काटे जाने का आरोप लगाया है। आंदोलन में कांग्रेस का समर्थन भी है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को पटना स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे 9 जुलाई को बिहार बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन सड़क जाम, चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विरोध जताया जाएगा।


पप्पू यादव ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब आरएसएस का कार्यालय बन गया है। नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी हो रही है। ये न आधार कार्ड मानते हैं, न राशन कार्ड। वोटर लिस्ट से दलित, गरीब और अतिपिछड़ों के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि यह धारा 326 का उल्लंघन है, और यह देश के नागरिकों से उनके संवैधानिक अधिकार छीनने जैसा है। पप्पू यादव ने दलित समुदाय से अपील करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अपने वोट का अधिकार न छोड़ें। आपसे कागज मांगकर आपका वोट काटा जा सकता है। कुर्मी, यादव और कुशवाहा समुदाय के लोग अपने-अपने इलाके में वोटर्स की रक्षा करें। बिहार की गरीब जनता, एससी-एसटी वर्ग को जागरूक करें।


उन्होंने नीतीश कुमार और चिराग पासवान से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि सीएम बाद में बन जाइए, लेकिन पहले बिहार की जनता के अधिकारों के लिए खड़े हो जाइए। सिर्फ एक महीना जनता के बारे में सोचिए, राजनीतिक फायदे के बारे में नहीं। पप्पू यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस पूरे आंदोलन में कांग्रेस के साथ खड़े हैं, और मिलकर चुनाव आयोग की कार्यशैली का विरोध करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता