ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में लापता शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, घर से बुलाकर हत्या करने की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में दो दिन से लापता शिक्षक का शव गांव के चवर में मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव के निवासी 40 वर्षीय शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर का शव शुक्रवार सुबह सेमरा निजामत गांव के चिकना चवर में मिला। वह बुधवार रात करीब 10 बजे शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद से लापता थे।


शव मिलने से पहले घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर शिक्षक का गमछा और डब्बा बरामद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें घर से बुलाकर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलने पर साहेबगंज थाने की पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। मृतक शिक्षक गुड्डू ठाकुर, राजकीय मध्य विद्यालय मनाईन में पदस्थापित थे। उनके दो बच्चे हैं, जबकि पत्नी व बच्चे मुजफ्फरपुर में ही रहते हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। 


हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने बताया कि गुड्डू ठाकुर दो दिन से लापता थे, आज उनका शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल को बुलाया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता