ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: 50-50 हजार के दो इनामी अपराधी अरेस्ट, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी रवि महतो और जीवन यादव गिरफ्तार। दोनों पर 50,000 का इनाम था, और दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार STF, DIU और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों के ऊरर सरकार ने 50- 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान रवि महतो और जीवन यादव के रूप में हुई है।


रवि महतो को चौथम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में हत्या, रंगदारी, मारपीट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, जीवन यादव को मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उस पर हत्या, लूट, डकैती और मारपीट जैसे कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई। उन्होंने कहा कि STF और जिला पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसी गई है। इनकी गिरफ्तारी से कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा भी संभव है। इस कार्रवाई को STF, जिला खुफिया इकाई (DIU) और खगड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। टीम को इस सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से सराहना भी मिली है।

रिपोर्ट-  अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता