ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: एक थप्पड़ के बदले चौकीदार को 30 सेकेंड़ में जड़ दिए 10 झापड़, पिटाई का वीडियो वायरल

Bihar News: सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर 120 रुपये की जगह 720 रुपये का पेट्रोल भरने को लेकर विवाद हो गया। नाराज चौकीदार ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद पंपकर्मियों ने मिलकर चौकीदार की पिटाई कर दी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में सहियारा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर उस समय बवाल मच गया जब एक चौकीदार ने 120 रुपये का पेट्रोल भरवाने की बात कही, लेकिन पंपकर्मी ने गलती से 720 रुपये का पेट्रोल भर दिया। यह घटना सामान्य असहमति से शुरू होकर हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, चौकीदार पेट्रोल पंप पर पहुंचा और 120 रुपये का पेट्रोल भरवाने की बात कही। पंपकर्मी ने कथित रूप से सुनने या मशीन ऑपरेशन में गलती करते हुए ₹720 का पेट्रोल भर दिया। जब चौकीदार ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नाराज चौकीदार ने पंपकर्मी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।


चौकीदार द्वारा मारपीट किए जाने के बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी और मैनेजर मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर चौकीदार को घेर लिया। सिर्फ 30 सेकंड में उसे कम से कम 10 थप्पड़ मारे गए, जिससे वह लड़खड़ा गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और बाद में किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार अकेला है और पंपकर्मी उसे चारों ओर से घेरकर मारते हैं। कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन मारपीट जारी रहती है।


घटना की जानकारी मिलने पर सहियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतामढ़ी एसपी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोषियों पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी। कुछ लोग चौकीदार द्वारा पहले थप्पड़ मारने को गलत ठहरा रहे हैं, तो कई लोग पंपकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से मारपीट करने को "भीड़ तंत्र और कानून का उल्लंघन" मान रहे हैं। स्थानीय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी मामले पर संज्ञान लिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता