ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

मौत के बाद चार कंधे भी नहीं हुआ नसीब, गरीबी और मुफलिसी के चलते पति और बेटे ने उठाया यह कदम

मौत के बाद चार कंधे भी नहीं हुआ नसीब, गरीबी और मुफलिसी के चलते पति और बेटे ने उठाया यह कदम

14-Oct-2023 03:03 PM

By First Bihar

DESK: दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आई है। जहां बीमारी से 26 वर्षीय अनीता देवी की मौत हो गयी थी। गरीबी और मुफलिसी के चलते पति के पास पत्नी का अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। वह परेशान था कि अब पत्नी का अंतिम संस्कार वो कैसे करेगा? जब कोई रास्ता नहीं सुझा तो पति एक बांस कही से ढूंढकर लाया और उसमें एक चादर बांधकर पत्नी की लाश को रखा और बेटे के साथ पैदल अंतिम संस्कार के लिए दारागंज घाट के लिए रवाना हो गये। 


दाह-संस्कार के लिए श्मशान घाट पर अमूमन चार लोग अपने कंधे पर अर्थी रखकर जाते हैं लेकिन लोगों ने जब देखा कि दो लोग एक महिला के शव को श्मशान घाट ले जा रहे है तो इस दृश्य को देखकर वो भी हैरान रह गये। लोगों का दिल भर आया जिसके बाद लोगों ने पति और बेटे को वही रोका और अंतिम संस्कार के लिए चंदा इक्टठा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ई-रिक्शा से श्मशान घाट भिजवाया। जहां पति और बेटे ने दाह संस्कार किया। 


दिल को दहला देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी इलाके का है। मृतका की पहचान नीबी गांव में निवासी मुसहर नखडू की पत्नी 26 वर्षीया अनीता के रूप में हुई है। जो कई दिनों से बीमार थी। पैसे के अभाव में उसका ठीक से इलाज नहीं हो पाया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पत्तल बनाकर पति और बेटे ने किसी तरह उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अनीता की मौत के बाद भी लाचारी और गरीबी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 


अनीता के पति नखडू के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि श्मशान घाट तक उसे किसी वाहन से ले जाए। पति और बेटे ने कही से बांस का इंतजाम किया और उसके बीच में एक चादर फंसाकर लाश को रखा और श्मशान घाट की तरफ चल पड़े। महिला को इस दौरान चार कंधे भी नसीब नहीं हुए। पति और बेटे ने कई किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय कर दी। जब लोगों ने दोनों को देखा तो मदद के लिए सामने आए। दोनों को देखकर लोगों की संवेदना जगी और उन्होंने पूछा कि लाश को ऐसे क्यों ले जा रहे हो तब दोनों बाप-बेटे ने अपनी मजबूरी लोगों को बतायी। 


जिसके बाद लोग मदद के लिए सामने आए और दाह संस्कार के लिए चंदा इकट्ठा किया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा मंगवाया और उसमें शव को रखकर अंतिम संस्कार के लिए दारागंज श्मशान घाट भेजा गया। जहां शव का दाह संस्कार हुआ। इस तरह की तस्वीरें सिस्टम पर तो सवाल खड़े करती ही हैं साथ ही गरीब परिवार की बेबसी और लाचारी को भी दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद प्रयागराज के डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की बात कही है।