ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / लॉकडाउन की दर्दनाक घटना, गली में खेल रहे 2 साल के बच्चे को...

लॉकडाउन की दर्दनाक घटना, गली में खेल रहे 2 साल के बच्चे को नोच-नोचकर खा गए गली के कुत्ते

31-May-2020 08:48 AM

DESK: लॉकडाउन के बीच तो कई दर्दनाक घटना और खबरें सामने आई है, लेकिन उसमें से सबसे दर्दनाक घटना पंजाब के अमृतसर से अब आई है. यहां पर गली में खेल रहे 2 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते नोच-नोचकर खा गए. इन कुत्तों के आगे मासूम बच्चे की रोने की आवाज दब गई.  

मां-बाप का इकलौता संतान था

बताया जा रहा है कि वरपाल गांव के गुरविंदर सिंह का 2 साल का बेटा गुरमानदीप मां और बाप का इकलौता संतान था, लेकिन गली को आवारा कुत्तों ने उसकी जान ले ली. बच्चे की मौत के बाद परिवार सदमे में है. सभी का रो रोकर बुरा हाल है. लॉकडाउन में गुरमानदीप बाहर जाने की जिद न करे इसलिए डेढ़ महीने पहले परिवार ने उसे खूब सारे खिलौने लाकर दिए थे और गुरमानदीप ज्यादातर समय घर में ही खेलता रहता था,लेकिन घटना की शाम वह खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया था. 

गली से खेत में ले गए कुत्ते

बताया जा रहा है कि गली में लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के कारण बाहर कम ही लोग थे. गली सुनसान था. जैसे ही बच्चा बाहर निकला उससे आवारा कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला करने लगे. बच्चे को गली से खिंचकर खेत में ले गए और उससे नोच रहे थे. किसी काम से उसके चाचा घर से बाहर निकले तो देखा की कुत्तों का झुंड किसी चीज पर हमला कर रहा है. जब वह करीब गए तो देखा की उनके भतीजे पर ही हमला किया है. किसी तरफ से वह कुत्तों को भगाया. तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी.