ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

मर्द वही जो बदला ले: पारस को आरजेडी की सलाह..अपनी लड़ाई खुद लड़े पशुपति

मर्द वही जो बदला ले: पारस को आरजेडी की सलाह..अपनी लड़ाई खुद लड़े पशुपति

20-Mar-2024 02:58 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राबड़ी आवास में आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजद के तमाम नेता शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में कौन कितने सीटों पर लड़ेगा इसका फैसला लिया गया। आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने फर्स्ट बिहार से बातचीत की। कहा कि राज्य और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। हमलोगों ने महागठबंधन में फैसला लेने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्राद यादव को अधिकृत कर दिया है। सीटो को लेकर सारी बातचीत हो चुकी है अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा।


वही लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस खासे नाराज हैं। जो अभी भी एनडीए के घटक दल में शामिल है। एनडीए के सीट बंटवारे के बाद से पारस नाराज चल रहे हैं। उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया है। एनडीए से पशुपति पारस की नाराजगी पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने सलाह दी कि एनडीए से लड़ाई उनको लड़ना चाहिए। भाई वीरेंद्र ने कहा कि मर्द वही है जो बदला ले। इसलिए पारस जी से कहूंगा कि आप चुनाव लड़िये और एनडीए के विरोध में बिगुल फुकिये। तब ना जनता सोचेगी क्या करना है। 


फर्स्ट बिहार के संवाददाता विश्वजीत आनंद ने भाई वीरेंद्र से पूछा कि लालू जी तो बोले थे कि सबके लिए दरवाजा खुला हुआ है। इस सवाल का जवाब देते हुए भाई वीरेंद्र बोले कि मेरे यहां तो कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ है कि पूछिए मत..कार्यकर्ताओं की फौज इतनी है कि हमें अपनों से ही फुर्सत नहीं है। दूसरों के बारे में कैसे सोच सकते हैं? पशुपति पारस आगे अपनी लड़ाई लड़े हमलोग देखेंगे।


वही सीट बंटवारे पर भाई विरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है बस घोषणा बाकी है। वो भी तुरंत हो जाएगा। फर्स्ट बिहार के संवाददाता ने पूछा कि एनडीए ने तो सीटों का बंटवारा कर दिया है। अभी तक आप लोगों ने सीटों का बंटवारा नहीं किया। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमें एनडीए से क्या लेना देना है। वो कहते हैं कि चार सौ पार जाएगे लेकिन हम कहते हैं कि दो सौ से नीचे सीट एनडीए का रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग एकजुट हैं..महागठबंधन में सब ऑल इज वेल है। 


भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार जब-जब अंगराई लेता है देश में परिवर्तन होता है। फिर एक बार देश में परिवर्तन होगा। बिहार से पीएम मोदी डरे और सहमे हुए हैं। बिहार के नब्ज को उन्होंने पहचाना कि यहां के लोग क्रांतिकारी हैं। बिहार के लोग अंगराई लेता है तो देश में परिवर्तन होता है। इसी को तोपने के लिए मोदी जी बार-बार बिहार आ रहे हैं लेकिन बिहार के लोग तोपाने वाले नहीं है।