ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ी, 5 अप्रैल तक जेल में गुजारनी होगी रात...

मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ी, 5 अप्रैल तक जेल में गुजारनी होगी रात

22-Mar-2023 02:24 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष  सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्हें राजधानी दिल्ली की राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसका मतलब है साफ़ है कि, शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए मनीष  सिसोदिया को कम से कम 5 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।


दरअसल, बुधवार यानी आज ईडी ने कड़ी सुरक्षा के बीच एक बार फिर सिसोदिया को राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इसबार उन्हें ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों ओर से दलीलें सुनने के बाद  सिसोदिया को 14 दिनों तक न्यायि हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले भी सीबीआई केस में कोर्ट ने उन्हें 3 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था।


ईडी ने अदालत में कहा कि, उनकी पूछताछ फिलहाल के लिए पूरी हो गई है। इसलिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। यदि आगे पूछताछ की जरूरत होगी तो वह दोबारा सिसोदिया को रिमांड पर लेने के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। 


आपको बता दें कि, मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। यहां पूछताछ के बाद 9 मार्च को ईडी ने उन्हें अपने गिरफ्त में ले लिया था।