ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले की जांच अब CBI...

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले की जांच अब CBI करेगी, जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया उसे पुलिस ने सीबीआई को सौंपा

27-Jul-2023 09:23 PM

By First Bihar

DESK: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया गया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। वही जिस मोबाइल से महिलाओं का वीडियो बनाया गया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल को पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिया है। वही वीडियो बनाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार किया है। 


बता दें कि मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था।  जबकि यह वीडियो 4 मई को बनाया गया था। वीडियो के सामने आने के बाद देशभर में इसे लेकर प्रदर्शन होने लगा। लोग इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करने लगे और आरोपियों को सजा दिये जाने की मांग दोहराने लगे। मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए 35 हजार जवानों को तैनात किया गया। 


अब इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया गया है। वही इस मामले की सुनवाई अब मणिपुर के बाहर असम में होगी। गृह मंत्रालय के अधिकारी मैतई और कुकी समुदार के नेताओं के संपर्क में है। उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही बातचीत में कोई सफलता मिलेगी। खुद गृह मंत्री अमित शाह दोनों समुदाय के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।  यहां कि स्थिति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी जा रही है। बता दे कि मणिपुर हिंसा के अब तक 6 मामले सीबीआई को सौंपे जा चुके हैं। यह सातवां केस है जिसे सीबीआई के हवाले किया गया है।