ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / माणिक साहा आज लेंगे त्रिपुरा CM पद का शपथ, पीएम मोदी और अमित...

माणिक साहा आज लेंगे त्रिपुरा CM पद का शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

08-Mar-2023 06:41 AM

By First Bihar

DESK : हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत हासिल हुई। इसके बाद अब माणिक साहा बुधवार यानी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। इसको लेकर मेगा कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया जाएगा।


मालूम हो कि कि, आज के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की आम सभा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के लिए माणिक साहा का नाम प्रस्तावित किया गया। इस बैठक के बाद साहा ने ट्वीट किया, ''विधायक दल के नेता के रूप में मुझे चुनने के लिए मैं सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, हम 'उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा' बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करेंगे।" 


इसके बाद अब आज माणिक साहा दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। अमित शाह और नड्डा मंगलवार को ही अगरतला पहुंच चुके हैं। महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर माणिक साहा ने उनका स्वागत किया। इससे पहले मनोनीत मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर पूर्वोत्तर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।


आपको बताते चलें कि, त्रिपुरा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने लगभग 39 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 32 सीटें जीतीं। टिपरा मोथा पार्टी 13 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की। माकपा और कांग्रेस का संयुक्त वोट शेयर लगभग 33 प्रतिशत रहा।