रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी
23-May-2022 10:39 AM
MUZAFFARPUR: शादी-विवाह के इस सीजन में कई अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां कथैया से अपहृत युवती शादी कर ससुराल जाने के बजाय अपने पति के साथ थाना पहुंच गई। वहां उसने थानेदार राजेश कुमार को शादी की पूरी जानकारी दी। युवती का नाम सरिता है। वहीं युवक का नाम अखिलेश बताया जा रहा है। दुल्हन ने थानेदार को बताया कि वह अखिलेश से प्यार करती है। उसे किडनैप नहीं किया गया था बल्कि घरवालों के कारण उसे भागकर मंदिर में शादी करनी पड़ी। अब वह अपने पति के साथ बहुत खुश है और उसी के साथ रहेगी। उसने कहा कि मुझे किसी से डर नहीं लगता है। हमदोनों बालिग़ हैं और हमने अपनी मर्ज़ी से शादी की है।
थानेदार ने दोनों के आधार कार्ड और सर्टिफिकेट से उनका उम्र सत्यापन किया, जिसमें दोनों बालिग पाए गए। थाना में जब उनके घरवालों को बुलाया गया तो लड़की पक्ष ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। हालांकि लड़का पक्ष ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लड़की के परिजनों ने कहा कि इसने परिवार के खिलाफ जाकर अपने मन से शादी की है। अब ये जहां भी जाए, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूल्हा पक्ष खुशी-खुशी लड़की को विदा कराकर अपने साथ ले गए।
बता दें कि लड़का और लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक साल पहले कोचिंग में मिले और तब से इनकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गया। जब लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। उसकी दूसरी जगह शादी तय करने की बात कही। तंग आकर दोनों ने घर से भागकर एक मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल लड़का पक्ष ने लड़की को अपना लिया है।