ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन, 89 साल की उम्र...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

02-May-2023 12:30 PM

By First Bihar

DESK: दुखद खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन हो गया है। अरुण गांधी ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली। लंबी बीमारी के बाद कोल्हापुर में मंगलवार को उनका निधन हो गया। दोपहर 2 बजे के बाद कोल्हापुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


अरुण गांधी के परिवार में उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं। वे खुद को शांति का पुजारी बताते थे। उन्होंने कई किताबें भी भी लिखीं थी और अपने दादा महात्मा गांधी के बताए रास्तों पर चलकर गाधी वादी विचारधारा का प्रचार प्रसार किया।


डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर घर में 14 अप्रैल 1934 को जन्मे अरुण गांधी ने एक लेखक और एक्टिविस्ट के तौर पर महाराष्ट्र के लोगों की सेवा की और अपनी विरासत को संभाले रखा। आज उनके निधन से गांधी परिवार के साथ साथ साहित्य जगत में शोक की लहर है।