ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / देवघर: महाशिवरात्री पर बाबा बैद्यनाथ धाम में 'शीघ्र दर्शनम् कूपन' की व्यवस्था, जानिए...

देवघर: महाशिवरात्री पर बाबा बैद्यनाथ धाम में 'शीघ्र दर्शनम् कूपन' की व्यवस्था, जानिए क्या हैं इस कूपन की कीमत?

11-Feb-2023 02:07 PM

By First Bihar

DEOGHAR: 18 फरवरी शनिवार के दिन महाशिवरात्रि है। हर साल की तरह इस बार भी झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए इस बार कुछ अलग व्यवस्था की गयी है। 


मंदिर में स्थित ज्योतिर्लिंग का दर्शन श्रद्धालुओं को असानी से हो इसे लेकर 500 रुपये के कूपन की व्यवस्था की गयी है। इस कूपन का नाम शीघ्र दर्शनम कूपन रखा गया है। जिसे श्रद्धालु महाशिवरात्री के एक दिन पहले खरीद सकते हैं। इस कूपन के रहने पर उन्हें दर्शन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिसके हाथ में कूपन होगा उन्हें भगवान के दर्शन शीघ्र हो सकेगा और कम से कम समय में वे जलार्पण भी कर सकेंगे। 


बता दें कि महाशिवरात्री के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं बाबा बैधनाथ भोले नाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई कई घंटे उन्हें लाइन में लगना पड़ता है तब बाबा के दर्शन हो पाते हैं। कई घंटे कतार में लगने के बाद बड़ी मुश्किल से बाबा से दर्शन हो पाता है। श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए शीघ्र दर्शनम् कूपन की व्यवस्था की गयी है। अब श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पांच सौ रूपये का कूपन कटाइये और बाबा का दर्शन तुरंत करें। इस कूपन के लिए मंदिर परिसर में 6 काउंटर लगाये जाएंगे। 


महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर प्रबंधन, पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कई निर्णय लिये गये। जिसमें एक यह भी फैसला लिया गया है अब बाबा बैद्यनाथ धाम में ज्योतिर्लिंग का दर्शन जल्द करने के लिए 500 रुपये के कूपन की व्यवस्था की गयी है। जिसे श्रद्धालु शिवरात्री के एक दिन पहले खरीद सकते हैं। इस कूपन के पास में रहने पर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।