ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / महज तीन रुपए बकाये को लेकर चाकूबाजी, पास खड़ी मां की गई जान

महज तीन रुपए बकाये को लेकर चाकूबाजी, पास खड़ी मां की गई जान

26-Oct-2022 04:04 PM

JHARKHAND : झारखंड के बोकारो से एक चौंका देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बोकारो के चास थाना इलाके में महज तीन रुपये के लिए बात इतनी बढ़ गई कि इसके लिए चाकूबाजी तक कर दिया गया और इसमें एक महिला की जान चली गई।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चास के हाजी नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां तीन रुपये बकाये को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी शुरू हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान बीच बचाव करने आई उस युवक की मां नजमा चाकूबाजी का शिकार हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नजमा को मृत घोषित कर दिया।


वहीं, इस घटना में घायल हुए  युवक इम्तियाज ओर मुमताज को इलाज़ के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे चास थाना के इंस्पेक्टर मो. रुस्तम ने जानकरी देते हुए बताया कि इस घटना में शामिल आरोपियों गुड्डू ओर ज़ाकिर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। महज़ तीन रुपये के बकाये को लेकर हुई इस घटना को लेकर सवाल करने पर थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है। वहीं, इस घटना को लेकर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आरोपी अपराधी किस्म के लोग हैं। उनका काम है नशे करने के बाद क्राइम की घटनाओं को अंजाम देना।