ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / महागठबंधन के विधायकों में क्यों मची है भगदड़? BJP ने बताई पाला बदलने...

महागठबंधन के विधायकों में क्यों मची है भगदड़? BJP ने बताई पाला बदलने के पीछे की असली वजह

01-Mar-2024 03:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से शुरू हुआ महागठबंधन के विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। महागठबंधन के सात विधायक अबतक पाला बदलकर बीजेपी और जेडीयू में शामिल हो गए है। सबसे अधिक नुकसान तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को उठाना पड़ा है। आरजेडी के पांच और कांग्रेस के दो विधायक एनडीए में शामिल हो गए हैं। महागठबंधन के विधायकों में मची भगदड़ पर बीजेपी का रिएक्शन आया है। 


पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने आरजेडी के एक और विधायक भरत बिंद के पाला बदलने पर कहा कि लालू-तेजस्वी की पार्टी और कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। दोनों दलों ने अपने परिवार को ही सबकुछ देने को ही परंपरा बना लिया गया है। ऐसे में जो भी विधायक कांग्रेस और आरजेडी में हैं वे घुटन महसूस कर रहे हैं और उसी घुटन से बाहर आने के लिए अपने दल को छोड़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी हों, उनके विधायकों में नेतृत्व के प्रति कोई लगाव नहीं रह गया है। दोनों पार्टियों की नीति और रणनीति भी ऐसी दिख रही है कि वे लोग स्वयंभू बने हुए हैं। इसी को लेकर विधायकों में निराशा है और वे बीजेपी और जेडीयू को आशा के रूप में देख रहे हैं। वहीं तीन मार्च को पटना में होने वाली महागठबंधन की रैली पर उन्होंने कहा कि राहुल और तेजस्वी और रैलियां करें, जितनी रैलियां करेंगे बीजेपी की जनाधार और मजबूत होगा।


बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही महागठबंधन के विधायकों में टूट हो रही है। सबसे पहले विधानसभा में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद, पूर्व विधायक अनंत सिंह की विधायक पत्नी नीलम देवी और प्रह्लाद यादव ने पाला बदला। इसके बाद विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम, सिद्धार्थ सौरवी समेत आरजेडी विधायक संगीता कुमारी बीजेपी में शामिल हो गए और अब आरजेडी के एक और विधायक भरत बिंद ने पाला बदल लिया है।