ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / मान सरकार का बड़ा फैसला, 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस...

मान सरकार का बड़ा फैसला, 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरे पंजाब में छुट्टी का ऐलान

22-Mar-2022 12:23 PM

DESK : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाते ही नए इतिहास रचने की तैयारी में जुट गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में यह बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के शहीद दिवस के मौके पर पूरे पंजाब में छुट्टी होगी।


इतना ही नहीं इसके साथ ही भगवंत मान ने विधानसभा में एक और बड़ा ऐलान किया है। भगवंत मां ने कहा कि पंजाब विधानसभा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की मूर्तियां लगाई जाएंगी।


पंजाब में यह पहली बार होगा जब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद दिवस पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले केवल नवाशहर में ही शहीदी दिवस के मौके पर अवकाश रहता था लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बड़ा फैसला लेते हुए नई परंपरा की शुरुआत की है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में यह भी कहा कि 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर पूरे पंजाब के स्कूलों में आने वाली पीढ़ी को भगत सिंह के जीवन के बारे में बताते हुए पूरे दिन कार्यक्रम करवाए जाएंगे सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस मौके पर पंजाब के लोग बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे।