खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Dec-2022 02:25 PM
DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन आज अहले सुबह अहमदाबाद में हो गया। जिसके बाद अपनी मां पार्थिव शरीर को कंधा देने उनके बेटे नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली से वहां पहुंचे। पीएम ने अपनी मां को मुख्याग्नि भी दिया। इसके बाद अब वो अपने बेटे की फर्ज निभाने के बाद देश के प्रधानमंत्री का फर्ज निभाने ऑनलाइन बैठक में शामिल होने वाले हैं।
दरअसल, पीएम मोदी को आज कोलकाता जाना था। यहां वो नमामि गंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन, इस बीच आज सुबह अचानक से उनकी मां का देहांत हो गया। ऐसे में अब पीएम ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को मुख्याग्नि देने के बाद वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अब वो राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसमें बंगाल समेत पांच राज्यों के सीएम को बुलाया गया है।
बता दें कि, पीएम मोदी के तरफ से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में यूपी, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार के सीएम को शामिल होना है। हालांकि, बिहार से सीएम नीतीश कुमार की जगह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। अब खबर है कि पीएम मोदी इसमें वर्चुअल तरीके से शामिल हो रहे हैं।
गौरतलब हो कि, जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूटने और बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होता जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पीएम मोदी से फेस टू फेस मुलाकात सामने करते। लेकिन इस बैठक में अपनी मां के निधन के चलते पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हो रहे। ऐसे में पीएम मोदी से तेजस्वी की फेस टू फेस मुलाकात नहीं हो पाई। इससे पहले बिहार विधानमंडल भवन के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव पीएम मोदी से मिले थे। जिसमें तेजस्वी बतौर नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...