Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
11-May-2023 01:49 PM
By First Bihar
RANCHI: चार दिन बाद इस रविवार को मदर्स डे है. इस इन पूरी दुनियां अपनी मां के लिए सारा प्यार जाहिर करती है. लेकिन मदर्स डे के 4 दिनों पहले एक मासूम बेटे की बेबसी और तड़प देख आप भी रो पड़ेगे. एक बच्चा अपनी मां के इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाया तो अस्पताल-अस्पताल घूमकर अपनी किडनी बेचने के लिए ग्राहक ढूंढने लगा.
यह गया का बच्चा दीपांशु मदर्स डे के बारे में भले ही नहीं जनता होगा लेकिन उसकी हर एक धड़कन सिर्फ मां के लिए धड़क रही हैं. बड़ी मुश्किलों के बाद भी जब मां के इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाया तो वह अपनी किडनी बेचने रांची के रिम्स हॉस्पिटल में पहुंच गया. यहां उसकी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई जो मां को स्वस्थ कर देने का भरोसा दिलाकर उन्हें रांची लाने को कहा.
बता दे रिम्स के न्यूरो सर्जरी के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर विकास और उनके सहयोगियों ने दीपांशु को मां का रिम्स में इलाज कराने और इसका सारा खर्च उठाने का आश्वासन दिया. दीपांशु ने बताया कि मां का पैर टूट गया है और उसके पास इलाज कराने के पैसे नहीं हैं. दिपांशु पर अपने घर की जिम्मेदारी है, उसकी एक बहन भी है। दीपांशु किसी होटल में काम करके परिवार का खर्च चलाता है.
डॉ विकास ने नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा महोदय, यह बच्चा गया का है,आपसे अनुरोध है कि इसकी सत्यता की जांच करते हुए. कृपया इनकी मदद की कृपा करें. बिहार के गया का रहने वाला नाबालिग बच्चा किडनी बेचना चाहता था. बिहार से रोजगार की तलाश में रांची आया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है .इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब डॉक्टर विकास कुमार का कहना है कि लड़के की मदद करने के लिए अन्य अधिकारियों से बात करेंगे, ताकि उसकी मां का इलाज हो पाए.