ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नाम पर सांसदों को भेजा व्हाट्सऐप मैसेज, 3...

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नाम पर सांसदों को भेजा व्हाट्सऐप मैसेज, 3 साइबर अपराधियों को ओडिशा पुलिस ने दबोचा

05-May-2022 04:12 PM

DESK: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नाम पर फेक व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर सांसदों को मैसेज भेजने का मामला सामने आने के बाद ओडिशा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी ओम बिरला के ऑफिस से दी गयी है। 


ओडिशा पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों ने गिरोह को पहले से सक्रिय सिम कार्ड बेचे थे और उनमें से एक का उपयोग सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध ओम बिरला की तस्वीर का उपयोग फेक व्हाट्सऐप आईडी बनाने के लिए किया था। 


बता दें कि इससे पहले उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के नाम से फेक अकाउंट बनाकर वीआईपी सहित कई लोगों को मैसेज भेजकर वित्तीय सहायता मांगी गयी थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय को अलर्ट किया गया था। अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नाम पर फेक व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर सांसदों को मैसेज भेजा गया है। हालांकि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।