ब्रेकिंग न्यूज़

मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले जमुई में NDA को बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी की लालटेन...

लोकसभा चुनाव से पहले जमुई में NDA को बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी की लालटेन थामेंगे ये पूर्व विधायक अजय प्रताप

05-Apr-2024 03:04 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: आगामी 19 अप्रैल को बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होनी है। पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होगी लेकिन वोटिंग से पहले एनडीए को जमुई में बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व विधायक अजय प्रताप के आरजेडी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक शनिवार को आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।


दरअसल, जमुई में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इस सीट से एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती चुनाव मैदान में उतरे हैं। चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोजपा (रामविलास) के साथ-साथ एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। 


गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई से बिहार में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया था। लेकिन अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बीजेपी के पूर्व विधायक अजय प्रताप के आरजेडी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कल यानी शनिवार को जमुई में चुनावी सभा करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी सभा में पूर्व विधायक अजय प्रताप आरजेडी में शामिल हो जाएंगे।


बता दें कि, अजय प्रताप दिवगंत पूर्वमंत्री नरेंद्र सिंह के बड़े बेटे हैं। अजय प्रताप साल 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट से जमुई से चुनाव लड़े थे और जीत भी दर्ज की थी। साल 2015 में बीजेपी के टिकट से जमुई विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूर्वमंत्री दिवंगत नरेंद्र सिंह और उनके पुत्र अजय प्रताप का जमुई विधानसभा में अच्छा प्रभाव रहा है।


news image