पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Mar-2024 06:34 PM
By First Bihar
PATNA: पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान एनडीए की एकजुटता दिखी और गठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेता उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान वहां मौजूद रहे। नामांकन में शामिल होकर पटना लौटे एनडीए नेताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने जो चार सौ के पार का लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हर हाल में हासिल करके ही दम लेंगे।
नामांकन में शामिल होकर पटना लौटे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मजबूती के साथ पूरा एनडीए चुनाव लड़ रही है और पूर्ण रूप से बिहार में सभी 40 सीटों पर बीजेपी और एनडीए जीत दर्ज करेगी। वहीं महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सम्राट ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सबको पहले से पता था कि दोनों के बीच बात बनना ही है। पिछली बार भी लड़े थे और इस बार भी लड़ रहे हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है।
वहीं लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने कहा कि 2019 में जब एनडीए में तीन दल थे तब 40 में से 39 सीटें जीते थे और अब तो गठबंधन में पांच दल शामिल हैं, निश्चित तौर पर सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होने जा रही है। लोगों के बीच एनडीए को लेकर जो माहौल बना है उससे तय है कि इस बार भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोगों की तमाम रणनीति तय हो गई है और एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत रही है। जो संकल्प और लक्ष्य है उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस और आरजेडी के बीच बात बन जाए लेकिन जनता के बीच उनकी बात नहीं बनने वाली है, इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है।
वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के हर जाति और धर्म के लोगों के लिए जो काम किया है, उसके आधार पर देश की जनता वोट करेगी और बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी।