पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
02-Mar-2024 10:51 AM
By First Bihar
DESK : पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से सन्यास लेने का एलान किया है। मतलब साफ़ है कि वो अब इस बार का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेगी। इसको लेकर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।
गौतम गंभीर ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि, मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया। जय हिंद।
मालूम हो कि, गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने उनके राजनीति का दामन थामने के कयास लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।
आपको बताते चलें कि, गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 2019 में भाजपा के उम्मीदवार थे। उन्होंने आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91, 222 वोटों से हराया। गंभीर को सात लाख के करीब वोट मिले, जबकि नंबर दो पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख के करीब मत हासिल हुए थे। वहीं, आप उम्मीदवार आतिशी को 2 लाख से ज्यादा वोटों के साथ संतोष करना पड़ा था।