ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर मुकेश सहनी का तूफानी दौरा, चुनाव प्रचार के बीच...

लोकसभा चुनाव को लेकर मुकेश सहनी का तूफानी दौरा, चुनाव प्रचार के बीच केक काट कर मनाई बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती

14-Apr-2024 05:55 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी चुनाव अभियान में महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान वह क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। रविवार को सहनी गया, नवादा, जमुई और बांका पहुंचे, जहां लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला।


लोगों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित मुकेश सहनी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत के दावे किए। उन्होंने लोगों से सिर उठाकर जीने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। सहनी ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया लेकिन आज संविधान खतरे में है। संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। 


ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 22 साल में युवाओं की शादियां होती हैं, वहां इस उम्र में अग्निवीर योजना में उन्हें नौकरी से रिटायर किया जा रहा है। सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद 75 साल की उम्र में तीसरी बार पीएम बनने का मौका मांग रहे है और युवाओं को चार साल में रिटायर होने की योजना लाये हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग लालू प्रसाद की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। जहां युवाओं को रोजगार देने की बात की जाती है। जब लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार 17 महीने के लिए आई तो पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी। जातीय गणना कराकर आरक्षण की सीमा बढाई गई। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या भाजपा की सरकार होती तो आरक्षण बढ़ता?


सहनी ने कहा कि आज रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा का निजीकरण किया जा रहा है। आज देश की स्थिति ऐसी हो गयी है कि एजेंसियों द्वारा पूंजीपतियों को धमका कर भाजपा द्वारा करोड़ों में चंदा लिया जा रहा है और दूसरी पार्टियों के मुख्यमंत्री को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने ऐसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।


इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नवादा में बाबा साहेब की जयंती पर केक काटा और उन्हें याद किया। दोनों नेताओं ने नवादा के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को केक खिलाकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई भी दी।