पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
01-Mar-2024 09:57 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट फाइनल कर ली गई है। किसी भी वक्त पहली लिस्ट जारी हो सकती है। करीब पांच घंटे चली इस बैठक में कुल 16 राज्यों की सीटों पर मंथन हुआ हालांकि इसमें बिहार, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश जैसे राज्य शामिल नहीं थे। इन सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा होना अभी बाकी है।
चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेता मौजूद थे। संबंधित राज्यों के पदाधिकारियों, मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी बैठक में बुलाया गया था। इस बैठक में 16 राज्यों की 250 से अधिक सीटों पर चर्चा हुई और करीब डेढ सौ उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है और किसी भी वक्त इनके नामों की घोषणा हो सकती है।
राज्यसभा चुनाव के लिए मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, राजीव चंद्रशेखर, धर्मेंद्र प्रधान, पुरुषोत्तम रुपाला समेत कई मंत्रियों और सांसदों का टिकट कट गया था, लेकिन संबंधित राज्यों से इन्हें टिकट देने का निर्णय हुआ है। बीजेपी की पहली सूची में ऐसे कई के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पहली सूची में कुछ विधायकों के नाम भी पर मुहर लगी है, जिन्हें राज्य से राष्ट्रीय राजनीति में लाने की तैयारी है। ऐसे विधायक उत्तर प्रदेश से समेत झारखंड व अन्य राज्य राज्यों से हो सकते हैं।