Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
08-May-2024 05:51 PM
By First Bihar
RAMGARH : लोकसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पूरी तरह से मुस्दैत हो गई है। अलग-अलग राज्यों से अबतक करोड़ों रुपए जब्त किए जा चुके हैं। आए दिन वाहन जांच के दौरान लाखों रुपए बरामद होने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला झारखंड के रामगढ़ से सामने आया है। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।
दरअसल, रामगढ़ के वनखेता टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान एक इनोवा कार से 46 लाख रुपए बरामद किये गए हैं। बरामद रुपयों की जांच के लिए मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग की टीम पहुंच गई है। झारखंड में यह अबतक की सबसे बड़ी कैश की बरामदगी है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ के विभिन्न इलाकों में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर जिले की सीमा के भीतर प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम लगातार एक्शन में है।