ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका : खरगे के पटना पहुंचते ही...

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका : खरगे के पटना पहुंचते ही दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

11-May-2024 01:53 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना पहुंचते ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीन चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद 13 मई को चौथे चरण का मतदान होना है। बिहार की बाकी सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और बीजेपी को धूल चटाने की रणनीति तय की। हालांकि खरगे के पटना पहुंचते ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार में जंगलराज-2 की शुरुआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं।


उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली में लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो रही है। वहीं, कांग्रेस नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन, सम्पत्ति बंटवारा आदि पर जन भावनाओं के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।