ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव 2024 : जेपी नड्डा का बिहार दौरा कल, भागलपुर, खगड़िया और...

लोकसभा चुनाव 2024 : जेपी नड्डा का बिहार दौरा कल, भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में भरेंगे हुंकार

23-Apr-2024 02:11 PM

By First Bihar

PATNA : आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग होनी है। ऐसे में बीजेपी के नेता जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी 24 अप्रैल को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


जेपी नड्डा बुधवार को लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रचार करने बिहार आ रहे हैं। बुधवार को नड्डा भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। नड्डा बुधवार को खगड़िया के गोगरी और झंझारपुर लोकसभा सीट के लिए मधुबनी के राजनगर में रैली करेंगे। इसके साथ ही भागलपुर में भी वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


जेपी नड्डा खगड़िया में चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार राजेश वर्मा के पक्ष में वोट मांगेंगे जबकि झंझारपुर के जेडीयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल और भागलपुर के जेडीयू उम्मीदवार अजय मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इन तीनों ही सीटों पर बीजेपी का उम्मीदवार नहीं है बल्कि तीनों सीटे एनडीए के सहयोगी दलों की है। तीनों सीटों पर एनडीए के साझा उम्मीदवार की जीत के लिए नड्डा मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश करेंगे।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग का प्रतिशत गिरने के बाद बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है और अपनी सीटों के साथ-साथ सहयोगी दलों की सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब जेपी नड्डा मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।