ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला

लोकसभा चुनाव: हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, सूची में सिर्फ दो नेताओं के नाम

04-Apr-2024 05:31 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में भी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधिया तेज हो गई हैं। गुरुवार को हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। जेएमएम ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।


दरअसल, बिहार की तरह झारखंड में भी इंडी गठबंधन के बीच सीटों को लेकर गठबंधन में शामिल प्रमुख दल जेएमएम और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। कांग्रेस झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है और अब जेएमएम ने भी दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। 


जेएमएम ने दुमका सीट से विधायक नलिन सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से बीजेपी ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन जेएमएम से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थीं। जेएमएम से इस्तीफा देते वक्त सीता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं अपने पति दुर्गा सोरेन की मौत पर भी सवाल उठाए थे और कहा था कि उनकी मौत स्वभाविक नहीं थी।


वहीं जेएमएम ने गिरिडीह सीट से पूर्व मंत्री और विधायक मथुरा महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर जेएमएम की सीधी टक्कर सुदेश महतो की पार्टी आजसू से होगी। आजसू ने सीपी चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। धनबाद, पलामू, चाईबासा और चतरा की सीटों पर महागठबंधन के भीतर खींचतान चल रही है। कहा जा रहा है कि सहमति बनने के बाद एक से दो दिनों के भीतर बाकी बचे सीटों पर भी जेएमएम अपने उम्मीदवार उतार देगी। 


news image