मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
31-Mar-2024 08:07 AM
By First Bihar
PATNA : विपक्षी एकता को लेकर तैयार हुआ राजनीतिक मंच इंडि ब्लॉक आज अपने सभी दलों के नेताओं के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में शामिल होने के लिए कई नेता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव और पीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम जम्मू-कश्मीर महबूबा मुफ्ती भी इंडिया अलायंस रैली के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं।
दरअसल, दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली में मुफ्ती का स्वागत किया है। वहीं, सीएम केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी राजनीतिक लोगों से मिलने में काफी सक्रियता दिखा रही हैं। सुनीता केजरीवाल से शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने मुलाकात की थी। वहीं, अब आज होने वाली इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, भगवंत मान, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित भारत के शीर्ष नेता रविवार को रामलीला मैदान की रैली में भाग लेंगे।
वहीं, इस रैली को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन और भाजपा के खिलाफ की गई तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।वहीं,इस रैली में . दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के भी इसमें शामिल होने की संभावना है। इस रैली को लेकर विपक्षी नेता ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन की रैली लोक कल्याण मार्ग, जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, को एक "कड़ा संदेश" भेजेगी कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का "समय समाप्त हो गया है"। उन्होंने कहा, यह कोई व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जाता है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं।
उधर, इस रैली से पहले सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की हुई मुलाकात हुई और यह मुलाकात करीब 15-20 मिनट तक चली। बैठक के बाद कल्पना ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां सुनीता जी का दुख-दर्द बांटने आई हूं। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। हम दोनों ने संकल्प लिया है कि इस लड़ाई को बहुत दूर तक ले जाना है।