ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को PM मोदी का बड़ा सौगात, तीन वंदे...

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को PM मोदी का बड़ा सौगात, तीन वंदे भारत ट्रेनों का गिफ्ट

11-Mar-2024 07:06 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिर बिहार को लगभग 47 सौ करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी-दो लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। 77.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बन जाने से नेपाल आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। इसी तरह छपवा-बेतिया सड़क का उद्घाटन होगा। इस सड़क से बेतिया, बगहा, वाल्मीकिनगर, नेपाल व यूपी आना-जाना आसान होगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को देशभर में एक साथ 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 10 नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत की शुरुआत, चार वंदे भारत का मार्ग विस्तार शामिल है। 10 नई वंदे भारत ट्रेनों में पटना-लखनऊ वाया अयोध्या एवं न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत भी शामिल है। रांची-वाराणसी वंदे भारत का परिचालन गया के रास्ते होगा।


इससे पहले 6 मार्च को बेतिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने 12,800 करोड़ की तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। वहीं 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के लिए 48000 करोड़ और 34800 करोड़ की मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्सास किया था। जिसमेम खाद कारखाने से लेकर गैस पाइप लाइन और कई एक्सप्रेस वे भी शामिल थे।