ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, बिहार के इन पांच...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, बिहार के इन पांच संसदीय क्षेत्रों में शुरू हुआ नोमिनेशन

12-Apr-2024 11:16 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 94 लोकसभा सीटों पर आगामी 7 मई को मतदान कराए जाएंगे। बिहार में तीसरे चरण में कुल पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें कोशी और सीमांचल इलाके वाले संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों के लिए बिहार में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे चरण में देशभर के 94 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। 


दरअसल, बिहार में सभी 7 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर होगा। जिसमें औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई की सीटें शामिल हैं। इसमें हाईप्रोफाइल सीट जमुई भी है। जहां चिराग पासवान ने अपनी सीटिंग सीट अपने बहनोई अरुण भारती को चुनाव मैदान में उतारा है। इसको लेकर चुनावी बयानबाजी भी काफी तेजी से हो रही है और यहां बाहरी और स्थानीय की लड़ाई को मुद्दा बनाया जा रहा है। 


मालूम हो कि असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल निर्धारित है और नामांकन की जांच 20 अप्रैल को होगी नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।


बताते चलें कि तीसरे चरण के तहत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होना है सभी चुनावों के लिए वोटों की गिनती आगामी 4 जून को होगी। लोकसभा का यह चुनाव कुल सात चरणों में होगा जिसमें देशभर के मतदाता 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान करेंगे।