ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / लोकसभा चुनाव 2024 : सुपौल में प्रोजाइडिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत...

लोकसभा चुनाव 2024 : सुपौल में प्रोजाइडिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत : बंगाल में हिंसा

07-May-2024 09:44 AM

By First Bihar

SAPAUL : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। आज देश के 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। तीसरे चरण में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में बिहार की भी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें झंझारपुर,अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, सुपौल शामिल हैं। जिसमें सुपौल सीट पर मतदान करवा रहे एक पीठासीन पदाधिकारी की मृत्यु हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार सुपौल संसदीय सीट के लिए मतदान करा रहे पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गयी है। सरायगढ़ बूथ संख्या- 158 पर पदस्थापित पीठासीन पदाधिकारी को बीमार होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चांदपीपर पंचायत के मनरेगा भवन केंद्र संख्या-158 पर तृतीय मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार पीआरएलएन + 2 हाई स्कूल रतनपुर मे पदस्थापित शिक्षक सुबह 5 बजे मतदान केंद्र पर टहलने के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गए। 


जिसके बाद इन्हें आनन-फानन में मतदान कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही लाया गया। जहां डॉक्टर एसके सत्या ने मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ श्वेता कुमारी ने मतदान केंद्र संख्या- 158 पर तृतीय मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे मतदानकर्मी को ससमय प्रतिनियुक्त कर मतदान कार्य को प्रारंभ कर दिया है। 


उधर, पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मुर्शीदाबाद में कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर पर बम से हमला किया गया है। कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बम फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों से साफ़ इनकार किया है। उधर, मालदा दक्षिण के इंग्लिश बाजार बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी रूपा मित्रा चौधरी और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई है। मुर्शिदाबाद के बुढ़िया में सीपीएम एजेंट की बाइक में तोड़फोड़ की सूचना है।