Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
11-Apr-2020 02:56 PM
By RAVI SHANKAR SHARMA
PATNA : कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते मछली व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पर रहा है. मछली अपने समय से बड़ी हो गई है, पर उसका कोई खरीदार नहीं मिल रहा है.
आपको बता दें कि सूबे में मत्स्य पालन को सरकार बढ़ावा दे रही थी, जिस कारण बड़े पैमाने पर मछली उत्पादन शुरू हुआ है. बाढ़ के बूढनपुरा गांव में भी मछली पालन किया जाता है. हर बार मछली का उत्पादन काफी अच्छी तरह से होता था, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण मछली तालाब में ही बड़ी हो रही हैं, पर खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा है.
इस कारण मछली पालन करने वाले व्यापारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है. मछली पालक बताते हैं कि इस समय तक मछली तालाब से निकलकर मंडी में चली जाती थी, और तालाब को फिर से सुखा कर इसमें दोबारा मछली पालन का कार्य शुरू हो जाता था. लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते पुराने मछली ही अभी तक तालाब में पड़ी है.
मछली पालक बताते हैं कि ट्रांसपोर्टिंग और खरीदारी नहीं होने के कारण मछली तालाब में ही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा रहा है. जितनी लागत उन्हें मछली पालने में लगी इतनी भी लागत उन्हें नहीं मिल पा रही है. जिस वजह से मछली तालाब में ही बड़े हो रहे है. कारोबार में हो रहे घाटे को देखते हुए मछली पालकों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.