ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / लॉकडाउन में नौकरी गंवाने वाले लोगों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ी...

लॉकडाउन में नौकरी गंवाने वाले लोगों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ी राहत, मिलेगा बेरोजगारी भत्ता...

13-Aug-2020 03:05 PM

DESK : देश में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से लाखों लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी है. अब वैसे लोग जिन्हें लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवानी पड़ी थी, उन्हें केंद्र सरकार राहत देने की तैयारी कर रही हैै. 

केंद्रीय श्रम मंत्रालय बेरोजगारों को बड़ी राहत देने पर विचार कर रहा है. इस प्रस्ताव कि मुताबिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से जुड़े कर्मचारियों को बेरोजगार होने की स्थिति में 6 महीने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. यह अंतिम वेतन के 50 फिसदी होगा. 

बता दें कि अभी के वक्त में ईएसआईसी की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत बेरोजगारी की स्थिति में अंतिम वेतन के 25 फीसदी के बराबर भत्ता दिया जाता है वो भी सिर्फ तीन महीने तक ही. इस फायदा का लाभ एक बार ही उठाया जा सकता है. लेकिन अब इस अवधि को खत्म करने पर विचार किया जा रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20 अगस्त को ईएसआईसी के सदस्यों की बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया जाएगा. यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो फिर ईएसआईसी के 3.2 करोड़ सदस्यों को फायदा मिलेगा. 

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में बड़े पैमाने पर नौकरियां चली गई थी. जिसे देखते हुए पीएमओ की ओर से ऐसा प्रस्ताव पेश करने पर विचार किया जा रहा है. . प्रस्ताव के मुताबिक बेरोजगारी भत्ते की सीमा अंतिम वेतन के 50 फीसदी के बराबर होगी और छह महीने की अवधि तक मदद मिलेगी. अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी था कि कर्मचारी ने दो साल नौकरी की हो, लेकिन अब यह महज 78 दिन हो जाएगी.