बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Apr-2020 04:49 PM
PATNA : कोरोना वायरस की महामारी से जहां एक ओर बिहार के लोग लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार पुलिस के सामने क्राइम पर नकेल कसना भी एक बड़ी चुनौती बानी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक बाप ने अपने बेटे को ही गोली मार दी. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस आरोपी बाप को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बता दें कि सीवान में भी अपराधियों ने मामलू सी बात को लेकर दो लोगों को गोली मार दी. जिसमें एक शिक्षक को भी गोली लगी.
वारदात पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना इलाके की है. जहां सोनियावा गांव में एक बाप ने अपने ही बेटे को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक ईंट बंटवारे को लेकर हुई इस मामूली सी विवाद में बाप ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है गोली लगने के कारण बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि सोनियावा गांव के रहने वाले अजय यादव पहली पत्नी के मौत हो गई थी. 8 वर्ष पहले उसने दूसरी शादी कर ली. पहली पत्नी से सुधीर कुमार(19) और रंधीर कुमार(17) दो पुत्र हैं. ईंट बंटवारा को लेकर पिता अजय यादव और पुत्र सुधीर कुमार आपस गाली गलौज करते हुए भिड़ गए. इस दौरान छोटा पुत्र रंधीर कुमार(17) को अकेले देख पिता ने पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी देख बड़ा पुत्र सुधीर कुमार(19) पहुंचा ही था कि आक्रोशित पिता अजय यादव ने गोली चला दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां दोनों भाइयों की इलाज हुई. जिसके बाद गोली लगे बड़े भाई को पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया. दुल्हिन बाजार थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पिता ने बेटे को गोली मारी है. आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...