ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में खुल गई BSNL की पोल, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- PM मोदी...

लॉकडाउन में खुल गई BSNL की पोल, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- PM मोदी के मकसद में पलीता लगा रहे CGM

12-Apr-2020 05:47 PM

PATNA : बिहार में बीएसएनएल की घटिया सर्विस को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल नाराज हो गए हैं. बेतिया से सांसद संजय जायसवाल लॉकडाउन के बीच अपने गृह जिले में फंसे हुए हैं. वह लगातार वहीं से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संपर्क करने में बिहार भर में कैसे कोरोना वायरस के बीच लोगों तक राहत पहुंचाई जाए, संजय जयसवाल इसके लिए फोन से ही संपर्क में रहते हैं. लेकिन बीएसएनएल की खराब सर्विस के कारण उनका धैर्य जवाब दे गया. 


डॉक्टर संजय जयसवाल ने लॉक डाउन के बीच बिहार में बीएसएनएल की खराश सर्विस के लिए नाराजगी जताई है. संजय जायसवाल ने कहा है कि सांसद के तौर पर हमें बीएसएनल का ही नंबर लेने की इजाजत है और जाहिर है कि लॉक डाउन की परिस्थितियों के बीच इस तभी सांसद बीएसएनएल की खराब सर्विस का सामना कर रहे होंगे. संजय जयसवाल में बीएसएनएल की खस्ताहाल सर्विस के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी ध्यान खींचा है.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राहत कार्यों में पलीता लगाने का काम बीएसएनल कर रहा है. बीएसएनएल की इस गैर जिम्मेदार और अनप्रोफेशनल तरीका क्या सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. संजय जायसवाल ने कहा है कि बीएसएनएल के सीजीएम सांसदों तक का नोटिस नहीं देते हैं, ऐसे में आम जनता की शिकायतों पर उनका क्या रवैया होता होगा यह बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.