ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

लॉकडाउन खत्म होने के पहले CM नीतीश ने बुलायी हाई लेवल मीटिंग, कल करेंगे कोरोना संकट की समीक्षा

लॉकडाउन खत्म होने के पहले CM नीतीश ने बुलायी हाई लेवल मीटिंग, कल करेंगे कोरोना संकट की समीक्षा

30-Apr-2020 07:19 PM

PATNA : 3 मई को देश में लॉक डाउन खत्म हो रहा है. कोरोना महामारी के बीच बिहार में हालात कैसे हैं, इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात की समीक्षा करेंगे. कल इस मीटिंग में राज्य के तमाम आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल होंगे.


सीएम नीतीश की इस हाई लेवल मीटिंग में सभी जिलों के डीएम और एसपी भी शामिल होंगे. सीएम नीतीश की की तरफ से बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में कोई बड़ा फैसला हो सकता है. बिहार में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए सरकार 3 मई के बाद लॉक डाउन खत्म होने की परिस्थितियों के बीच कई पाबंदियां को लागू रख सकती है.


सीएम की इस अहम बैठक में आईजी और डीआईजी भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि सरकार के सामने मौजूदा वक्त में सबसे बड़ी चुनौती राज्य के बाहर से बिहारियों को वापस लाने की है.