श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
27-Apr-2020 09:38 AM
PATNA : जोड़ियां नसीबों से बनती है औऱ इस लॉकडाउन में तो जोड़ियां मुश्किलों से बन रही हैं। सारी परंपराएं टूट रही हैं। ऑनलाइन शादियां हो रही हैं। इस बीच पटना से भी एक अनोखी शादी सामने आ रही हैं। एक फिल्मी गीत जो अक्सर शादी-विवाह के मौको पर सुनने को मिल जाते हैं जिसमें पिता गुनगुना रहा होता है 'बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले'। पिता अपनी बेटी को ससुराल विदा करते हुए भावुक हो जाता है। लेकिन पटना में एक ऐसी शादी सामने आयी जिसमें दुल्हन ने अपने होने वाले ससुराल में ही सात फेरे लिए।
पटना के बंदर बगीचा स्थित एक अपार्टमेंट में अनोखी शादी हुई। दूल्हे के घर में शादी हुई। इस दौरान दुल्हन का परिवार ऑनलाइन था। दुल्हा-दुल्हन ने मॉस्क लगाकर एक दूसरे को वरमाला पहनाया और शादी के सात फेरे लिए। इस दौरान शादी में केवल करीबी पांच-छह मेहमान ही शामिल हुए। दुल्हा अंकित की शादी शिमला की रहने वाली ज्योति से पांच मई को पटना क्लब में होने वाली थी। ज्योति शादी के लिए जेवर पसंद करने के लिए मार्च में पटना आ गई थी। इसी बीच लॉकडाउन हो गया और वह वापस शिमला नहीं जा सकी। इस बीच परिवार वालों ने शादी करवाने का निर्णय लिया।
रिटायर्ड आईपीएस आनंद कुमार के भतीजे अभिनव अंकित वकील हैं। आनंद कुमार ने बताया कि उम्मीद थी कि अप्रैल में लॉकडाउन खत्म हो जाएगा लेकिन लॉकडाउन का समय बढ़ गया। पांच मई तक लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद भी खत्म होने लगी। ऐसे में इस तरह शादी करने का फैसला करना पड़ा।शादी में अंकित के घर वाले शामिल हुए। दुल्हन पक्ष के लोग इंटरनेट के जरिए शादी को लाइव देख रहे थे। दूल्हे के ही एक रिश्तेदार ने दुल्हन के पिता की भूमिका निभाई। दूल्हा-दुल्हन सहित शादी में शामिल सभी लोग मास्क लगाए हुए थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...