ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में फंसे पुलिस वाले अब गृह जिले में ही करेंगे ड्यूटी,मुख्यालय ने...

लॉकडाउन में फंसे पुलिस वाले अब गृह जिले में ही करेंगे ड्यूटी,मुख्यालय ने जारी किया आदेश

01-Apr-2020 08:03 AM

PATNA : छुट्टी पर गए वे पुलिस वाले जो लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में फंसे हैं अब उन्हें भी ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने एक तरकीब निकाली है.

जिस जिले में वह छुट्टी के दौरान फंसे हैं वहीं अब वे सभी ड्यूटी करेंगे.  पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार यह व्यवस्था लॉकडाउन के समाप्त होने तक जारी रहेगी. बता दें कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से पहले छुट्टी पर गए पुलिस अफसर और जवान लॉकडाउन होने के बाद अपने घरों में फंस गए हैं. गाड़ियां बंद है, आवाजाही पर रोक के चलते यह जवान तैनाती वाले जिलों में नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में जिनकी  छुट्टी खत्म हो गई है और लॉकडाउन के चलते ड्यूटी नहीं ज्वाइन कर पा रहे हैं उनके लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है कि वह इस वक्त जिस जिले में मौजूद हैं वहीं के पुलिस लाइन में अपना योगदान देंगे.

पुलिस मुख्यालय ने यह तय किया है कि एसएसपी-एसपी छुट्टी पर गए जवानों की ड्यूटी तय करेंगे. पुलिस लाइन में योगदान करने के बाद वहां के एसएसपी-एसपी यह तय करेंगे कि लॉकडाउन में फंसे पुलिस वालों से कौन सी ड्यूटी ली जाए. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद अब इस पर अमल होना शुरू हो गया है. तैनाती जिलों से उनके गृह जिलों की पुलिस को नाम पते के साथ पत्र लिखा गया है, पुलिस उनके घरों पर जाएगी और उन्हें आदेश की जानकारी देते हुए योगदान देने को कहेगी.