ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / लॉकडाउन में CRPF जवान बने 'देवदूत', नक्सली इलाकों में पहुंचा रहे मदद

लॉकडाउन में CRPF जवान बने 'देवदूत', नक्सली इलाकों में पहुंचा रहे मदद

10-Apr-2020 11:56 AM

By Ranjan Kumar

SASARAM : कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद लॉक डाउन का असर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी देखा जा रहा है। रोहतास जिला के कैमूर पहाड़ी पर स्थित गांव में मजदूरी करने वाले लोग इससे काफी पीड़ित है। ऐसे में इन लोगों के लिए सीआरपीएफ के जवान मददगार साबित हो रहे है। जंगलों तथा पहाड़ों में सर्च अभियान चलाने वाले सीआरपीएफ के जवान लॉक डाउन में वनवासियों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं।


सीआरपीएफ के जवान जिले के नक्सली इलाकों में जहां हर वक्त नक्सलियों गतिविधियों का खतरा बना रहता है। ऐसे इलाकों में सीआरपीएफ जहां अक्सर नक्सल गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाती है। उन इलाकों में इस मुश्किल वक्त में सीआरपीएफ जवान ग्रामीणों तक सूखा राशन के अलावा पका हुआ भोजन भी मुहैया करा रहे हैं। साथ ही सेनेटाइजर, मास्क, आवश्यक दवाएं भी वितरित कर रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से लौटे 41 मजदूरों का सीआरपीएफ के मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग भी की।


सीआरपीएफ के कमांडेंट सुभाष चंद्र झा ने बताया कि वे लोग लगातार पहाड़ी क्षेत्र के गांवो में मदद पहुंचा रहे हैं तथा हर तरह की सुविधाएं दे रहे हैं। कई बीमार लोगों को वे लोग अपने वाहनो से अस्पताल तक भी पहुंचा रहे हैं। उनकी कोशिश है कि पहाड़ी क्षेत्र में कोई भी वनवासी भूखे ना रहे। सीआरपीएफ के इन कामों का लोग सराहना कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोहतास जिला का दक्षिणी इलाका पहाड़ी और जंगलों से घिरा है। जो नक्सल ईफेक्टेड रहा है।