बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
20-Apr-2020 06:15 AM
PATNA : कोरोना महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन आगामी 3 मई तक जारी रहेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के मुताबिक आज यानी 20 अप्रैल से लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक राज्य सरकारों ने राहत की शुरुआत की है। बिहार में भी कई क्षेत्रों के अंदर आज से छूट शुरू की जा रही है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर ने किसी तरह छूट देने से मना कर दिया है लेकिन बिहार में आज से लॉकडाउन के बीच तस्वीर बदली बदली होगी।
बिहार में आज से सरकारी कार्यालय में कामकाज शुरू हो रहा है, साथ ही साथ निर्माण का भी भी शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई है। 3 हजार उद्योग भी शुरू हो रहे हैं लेकिन इन सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्त तरीके से पालन करने को कहा गया है। बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू करने को लेकर शुक्रवार को ही आदेश जारी कर दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक वर्ग का और ख के सभी पदाधिकारी अब हर दिन कार्यालय आएंगे जबकि वर्ग ग और उसके नीचे के संविदा कर्मी एक तिहाई की संख्या में रोटेशन पर कार्यालय में सेवा देंगे।
बिहार में आज से खेती के काम में छूट रहेगी। कृषि उपकरण से लेकर बिजली मरम्मत से जुड़े लोगों के अलावे प्लंबर और कारपेंटर की सेवाएं भी छूट के दायरे में आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी पैकेजिंग और कच्चे माल की निर्माण वाली उद्योग इकाइयां, आईटी और उससे जुड़ी सेवाओं वाले ऑफिसेज भी खोल सकते हैं लेकिन उन्हें मैन पावर में कटौती करते हुए 50 फीसदी स्टाफ पर ही काम करना होगा। हाईवे पर गाड़ियों के परिचालन को देखते हुए अब गाड़ियों की मरम्मत वाली दुकानें और हाईवे पर ढाबे खोलने का भी फैसला किया गया है। साथ ही सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान को खोलने का भी निर्देश दिया है। शहर के बाहर सड़क, सिंचाई, बिल्डिंग, अक्षय ऊर्जा सहित सभी तरह के औद्योगिक कार्यों को मंजूरी दी गई है लेकिन इन उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को कार्यस्थल पर ही रहना होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...