ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में बालू खनन का काम हो सकता है शुरू, सरकारी योजनाओं का...

लॉकडाउन में बालू खनन का काम हो सकता है शुरू, सरकारी योजनाओं का निर्माण शुरू करने के लिए होगी जरूरत

18-Apr-2020 08:09 AM

PATNA: लॉकडाउन के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में बालू खनन का काम शुरू हो सकता है। केन्द्र सरकार के गाइडलाइन के बाद ग्रामीण इलाकों में निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए  सरकारी कार्य विभागों ने बालू की मांग की है।सरकार अब बालू की किन इलाकों में जरूरत होगी इसका डाटा जुटा रही है। 


केन्द्र सरकार ने  लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से ग्रामीण इलाकों में निर्माण कार्यों को शुरू करने की इजाजत दी है। केन्द्र सरकार के इस फैसले के मद्देनजर इन कार्यों को अंजाम देने में बालू की जरूरत है। ऐसे में बिहार सरकार उन इलाकों का डाटा जुटा रही है जहां निर्माण कार्यों के लिए बालू की जरूरत है। सरकार 20 अप्रैल से पहले बालू खनन को शुरू करने के लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है।


बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों की तरफ से 20 अप्रैल के बाद  लगभग बियालीस हजार परियोजनाओं पर काम शुरू करने की खबर मिल रही है। इनमे से अधिकतर काम को 16 जून को मॉनसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ज्यादातर निर्माण कार्यों के लिए बालू की जरूरत पड़ेगी। अभी पहले से स्टॉक किए गये बालू से काम तो शुरू हो जाएगा लेकिन पुराने स्टॉक के बूते ज्यादा दिनों  तक काम जारी नहीं रखा जा सकता है।